मुज़फ्फरनगर: चौथी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप

₹10 चोरी के शक में छात्रा को पूरी कक्षा के सामने अपमानित और पीटने का आरोप, पिता की तहरीर पर दो शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज


मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पचेंडा कला प्राथमिक विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा आयुषी ने कथित मानसिक प्रताड़ना और मारपीट से आहत होकर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

परिजनों का आरोप है कि ₹10 चोरी के शक में विद्यालय की एक शिक्षिका की शिकायत पर छात्रा को पूरी कक्षा के सामने अपमानित किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि इस घटना के बाद बच्ची मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।

मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, शिक्षा विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि शिक्षा विभाग भी आरोपों की सत्यता की जांच में जुटा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: प्रयागराज में छात्रों के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *