• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अलीगंज अग्निकांड: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू

अलीगंज अग्निकांड: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड से जुड़ी अवैध इमारत पर शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। 15 दिन की निर्धारित समयसीमा पूरी होने के बाद एलडीए की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

कार्रवाई शुरू करने से पहले अधिकारियों ने भवन मालिक द्वारा स्वयं गिराए गए हिस्से का सत्यापन किया। सत्यापन पूरा होने के बाद शेष अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिराने का कार्य लगातार जारी है।

एलडीए अधिकारियों के अनुसार, नियमानुसार निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ध्वस्तीकरण के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Also Read: अमेठी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Related Posts

35 हजार निवेशकों से ठगी का आरोप, अमर ज्योति के दोनों निदेशक गिरफ्तार

बदायूं-बरेली में कंपनी खोलकर रकम दोगुनी करने का लालच देने का आरोप; 50-50 हजार के इनामी भाइयों को…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले CM धामी

9 वर्षीय रियांश पंत और 10 वर्षीय प्रिशा रावत ने 5,895 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा; धामी…

ByBySuramya Post Sep 8, 2026

आंगनबाड़ी वर्कर्स को आज मिल सकती है बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाने की तैयारी

सीएम योगी आज अयोध्या में प्रदेशव्यापी सम्मेलन को करेंगे संबोधित; प्रस्ताव के मुताबिक ₹8 हजार से ₹12 हजार…

ByBySuramya Post Sep 8, 2026

दिव्यांग ग्रामीण का लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, DM से शिकायत

आय प्रमाण पत्र में अधिक आय दिखाकर आवेदन निरस्त करने का दावा; पेंशन और आवास योजना का लाभ…

ByBySuramya Post Sep 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top