महाराष्ट्र TET Paper Leak मामले में मास्टरमाइंड वीरेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

लखनऊ। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) Paper Leak मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से फरार चल रहे गुप्ता को पकड़ने के लिए भिवंडी पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में अभियान चलाया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हवाई मार्ग से महाराष्ट्र लाया गया। पहले उसे पुणे एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच भिवंडी ले जाया गया। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि वीरेंद्र कुमार गुप्ता से पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों, धन के लेन-देन और पूरी साजिश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से मामले की जांच को नई दिशा मिलेगी और आने वाले दिनों में नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई तेज की जा सकती है।

Also Read: अलीगंज अग्निकांड: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *