युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर केंद्रित रही मोदी सरकार की नीतियां: सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया गया, स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित किया गया और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में देश में लगभग 17 करोड़ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2004 से 2014 के बीच की अवधि से तुलना की जाए, तो उस समय करीब 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला था, जबकि पिछले एक दशक में रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य युवाओं को कौशल, स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Also Read: महाराष्ट्र TET Paper Leak मामले में मास्टरमाइंड वीरेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *