मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक

Mirabai Chanu

नई दिल्ली/ग्लासगो: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले वह 2018 के गोल्ड कोस्ट और 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

मीराबाई चानू ने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम शामिल रहा। स्नैच स्पर्धा में उन्होंने नया कॉमनवेल्थ गेम्स और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी बनाया।

यह ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का वेटलिफ्टिंग में पहला स्वर्ण पदक है। इससे कुछ घंटे पहले पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांत सिंह ने रजत पदक जीतकर भारत के लिए एक और सफलता हासिल की थी।

Also Read: फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *