69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश सरकार और याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत में दलीलें पेश की जाएंगी। मामले का असर पहले से नियुक्त शिक्षकों के साथ-साथ प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों पर भी पड़ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े बहुचर्चित मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और याचिकाकर्ताओं की ओर से अपने-अपने पक्ष अदालत के समक्ष रखे जाएंगे।

इस मामले पर आने वाले फैसले का प्रभाव करीब 67 हजार से अधिक कार्यरत शिक्षकों के साथ-साथ लगभग 9 हजार अभ्यर्थियों के भविष्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों की निगाहें आज की सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि सुनवाई से पहले दोनों पक्षों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपने-अपने दस्तावेज और आवश्यक अभिलेख दाखिल कर दिए थे। अब अदालत में होने वाली बहस के बाद मामले की अगली दिशा तय होगी।

69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में है और इससे जुड़े अभ्यर्थी लगातार अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: कैसरबाग में कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली; कई आरोपियों पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *