शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी पर ऑडिट रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कार्य के बदले धनराशि मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक चाय की दुकान पर ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आरोपी को कथित रूप से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि इस अभियान में करीब 13 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम शामिल थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हलचल तेज हो गई है। वहीं एंटी करप्शन टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Also Read: Gen-Z के बाद अब Gen Alpha: फतेहपुर के इंटर कॉलेज में छात्रों ने खोला मोर्चा















