• Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, श्रीनगर में घुसा पानी, यमुनोत्री मार्ग पर फंसे श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, श्रीनगर में घुसा पानी, यमुनोत्री मार्ग पर फंसे श्रद्धालु

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जहां एक ओर केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है, वहीं श्रीनगर गढ़वाल में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। यमुनोत्री धाम मार्ग पर भी सड़क धंसने से स्थानीय लोग और श्रद्धालु फंस गए हैं।

मौसम विभाग पहले ही पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर चुका था। देहरादून, चंपावत और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम के वार्ड-29, भक्तियाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज बारिश ने तबाही मचाई।

एनआईटी के पास स्थित दो घरों में बारिश का पानी घुस गया। स्थानीय निवासी भास्कर रतूड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे उनकी पत्नी की नींद पानी की वजह से खुली, तब कमरे में चारों ओर पानी भरा हुआ था। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली के जाम होने से यह स्थिति पैदा हुई।

उधर, केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरीकुंड से आगे मूसलधार बारिश के कारण मार्ग बाधित हो गया, जिसके चलते एहतियातन यात्रा रोक दी गई है।

इसी तरह, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क फूलचट्टी के पास धंस गई है, जिससे दोनों ओर से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क बंद होने की वजह से दर्जनों वाहन और श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं।

Related Posts

उत्तराखंड में एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी एक्टिव

1 अक्टूबर से शुरू होगा नया खनन सत्र, अवैध खनन और परिवहन पर निगरानी के लिए 24 घंटे…

ByBySuramya Post Sep 30, 2026

रुद्रप्रयाग में सिरोबगड़ के पास बद्रीनाथ हाईवे पर गिर रहा मलबा-पत्थर

पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क पर बना खतरा; क्षेत्र में बारिश के बीच हाईवे…

ByBySuramya Post Sep 27, 2026

उत्तराखंड हाईकोर्ट में ऑनलाइन FIR सुविधा पर सुनवाई खत्म

Devbhoomi ऐप के जरिए FIR देखने की प्रक्रिया कोर्ट को बताई गई; फिलहाल सुविधा Android फोन तक सीमित…

उत्तराखंड में H1N1 का बढ़ता प्रकोप, 565 मामले सामने आए

देहरादून में सबसे ज्यादा 372 केस, स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू जैसे लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजने…

ByBySuramya Post Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top