• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • औसानेश्वर मंदिर में भगदड़: ‘बम-बम भोले’ की गूंज चीख-पुकार में बदली, चार हजार श्रद्धालु एक-दूसरे पर चढ़ते-गिरते भागे
Image

औसानेश्वर मंदिर में भगदड़: ‘बम-बम भोले’ की गूंज चीख-पुकार में बदली, चार हजार श्रद्धालु एक-दूसरे पर चढ़ते-गिरते भागे

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार देर रात भगदड़ मच गई। मंदिर के कपाट रात करीब 12 बजे खोले गए, तब तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में जुट चुके थे। श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी था। मंदिर के मुख्य द्वार से लगभग 250 मीटर दूर तक बैरिकेडिंग के भीतर और बाहर टिन शेड के नीचे करीब 4000 श्रद्धालु कतार में खड़े थे। चारों ओर “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” की गूंज थी। लोग बेलपत्र, फूल और प्रसाद खरीदने में व्यस्त थे।

करीब रात 2 बजे अचानक अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने चिल्लाना शुरू किया, “भागो-भागो… करंट फैल गया!” यह सुनते ही श्रद्धालु घबराकर एक-दूसरे पर चढ़ते-गिरते भागने लगे। इस भगदड़ में कई लोग करंट लगने के डर से नीचे गिर पड़े और कुछ श्रद्धालु पैरों तले दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत कटिंग पॉइंट की ओर दौड़े। आसपास के दुकानदारों को भी मदद के लिए बुलाया गया।

मेले में पहले से तैनात एंबुलेंस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। रात 3 बजे तक सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगदड़ के शुरुआती क्षणों में किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ।

एक दुकानदार ने बताया, “मैं बैरिकेडिंग के पास ही था, तभी अचानक भीड़ आई और मेरी दुकान गिरा दी गई। जब पता चला कि करंट फैला है, तो हिम्मत नहीं हुई कि घटनास्थल पर जाऊं। लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, ‘लाइट काटो !’”

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top