• Home
  • लीगल
  • पॉक्सो केस में आरोपी युवक को मिली सशर्त जमानत, कोर्ट ने दी चेतावनी: पीड़िता को न करें प्रताड़ित
Image

पॉक्सो केस में आरोपी युवक को मिली सशर्त जमानत, कोर्ट ने दी चेतावनी: पीड़िता को न करें प्रताड़ित

लखनऊ | 31 जुलाई 2025

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), लखनऊ की अदालत ने एक गंभीर मामले में आरोपी फरीद (25 वर्ष), पुत्र श्री मो. सईद, निवासी राजाजीपुरम, लखनऊ को ₹50,000 की दो जमानतें जमा कराने की शर्त पर सशर्त जमानत प्रदान की है। युवक पर पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के साथ-साथ सी.एल.एस. एक्ट की धाराओं 75 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में आरोपी की ओर से अधिवक्ताओं इरशाद अली और सुलेमान अब्बास ने पैरवी की। उन्होंने अदालत में यह तर्क दिया कि फरीद को झूठे आरोप में फंसाया गया है, और एफआईआर दर्ज कराने में भी दो महीने की देरी की गई है, जिससे मामले की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठते हैं। अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि घटना 12 अप्रैल 2025 की है, जबकि प्राथमिकी 18 जून 2025 को दर्ज कराई गई। आरोपी 22 जुलाई से न्यायिक हिरासत में था।

वहीं, अभियोजन पक्ष ने बताया कि पीड़िता ने स्कूल जाते समय आरोपी पर छेड़खानी और अनुचित स्पर्श का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी बहन को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।

सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि अभियुक्त पहले किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहा, उसे जमानत देने के विरोध में अभियोजन द्वारा कोई ठोस साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किए गए, और वह काफी समय से हिरासत में है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने जमानत मंजूर कर ली।

कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया कि जमानत पर रिहाई के बाद आरोपी न तो पीड़िता, न ही गवाहों को किसी भी रूप में प्रताड़ित या प्रभावित करेगा। यदि ऐसा पाया गया, तो जमानत तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी।

यह निर्णय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) द्वारा 30 जुलाई 2025 को पारित किया गया।

Related Posts

लखनऊ हाईकोर्ट ने साइबर सेल की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

विधि संवाददाता लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए लखनऊ साइबर…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

वकीलों के ‘डायल 100’ का मना जन्मदिन, महामंत्री की रेस में सबसे आगे

लखनऊ। राजधानी के अधिवक्ता समाज में लोकप्रिय चेहरा और ‘वकीलों के डायल 100’ के नाम से पहचाने जाने…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top