ईशान सुसाइड केस में 3 पर FIR, खबर का हुआ असर

ठाकुरगंज पुलिस ने भूमि भारद्वाज, अंजली और राकेश भारद्वाज को नामजद किया; BNS की धारा 108 और 308(5) में केस दर्ज

लखनऊ: ईशान सिंह की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ठाकुरगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। भूमि भारद्वाज, अंजली और राकेश भारद्वाज को नामजद करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 308(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ईशान को संपत्ति से जुड़े विवाद और पैसों को लेकर दबाव का सामना करना पड़ रहा था। परिवार ने आरोप लगाया कि भूमि भारद्वाज और उसके माता-पिता की ओर से ईशान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

Related news: पिता का आरोप : युवती के मजबूर करने पर बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

अंगूठी लेने और धमकाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 1 अक्टूबर की रात भूमि भारद्वाज ने ईशान को बालागंज चौराहे पर बुलाया था। आरोप है कि वहां ईशान के साथ अभद्रता की गई और उसकी सोने की अंगूठी जबरन ले ली गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि ईशान ने इस घटना की जानकारी अपने दोस्त को दी थी। परिवार का आरोप है कि इन घटनाओं के बाद ईशान मानसिक रूप से परेशान था। इसके बाद देर रात ईशान ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।

अब पुलिस FIR में लगाए गए आरोपों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Related Posts

KGMU में दवा खरीद-वितरण में गड़बड़ी, 4 पर FIR

यूरोलॉजी विभाग में कैंसर मरीजों की दवाओं से जुड़ा मामला; जांच समिति की रिपोर्ट के बाद चौक थाने…

ByBySuramya Post Oct 3, 2026

APK फाइल बनी साइबर ठगों का हथियार, लाखों की ठगी

लखनऊ में पेंशन कार्ड और ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर ठगी; बुजुर्ग के खाते से 36.39…

ByBySuramya Post Oct 3, 2026

KGMU नर्सिंग भर्ती की दोहरी जांच, DGME भी करेगा पड़ताल

2023 में 1,276 पदों की भर्ती में अनियमितता के आरोप; STF जांच के बाद शासन ने DGME स्तर…

ByBySuramya Post Oct 3, 2026

फैजुल्लागंज में ₹182 करोड़ से बनेगा बंधा

आईआईएम रोड से पक्के पुल तक गोमती के बाएं तट पर प्रस्तावित परियोजना, जलभराव से राहत के साथ…

ByBySuramya Post Oct 3, 2026

पिता का आरोप : युवती के मजबूर करने पर बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बालागंज में 22 वर्षीय ईशान सिंह की मौत; परिजनों ने युवती और उसके माता-पिता के खिलाफ पुलिस में…

ByBySuramya Post Oct 2, 2026

बलरामपुर में बच्ची की मौत पर हाईकोर्ट का संज्ञान

तेज DJ के बीच कक्षा में गिरी थी दूसरी की छात्रा, ध्वनि प्रदूषण पर नई स्वतः संज्ञान जनहित…

हापुड़ में ट्रैवलर बस पलटी, 7 श्रद्धालु घायल

दिल्ली से कैंची धाम जा रहे थे यात्री, हाफिजपुर क्षेत्र में रामपुर अंडरपास फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा…

ByBySuramya Post Oct 2, 2026

9 हजार एंबुलेंस कर्मचारियों की बहाली की मांग, प्रदर्शन

2021 में सेवा से हटाए गए 108-102 एंबुलेंस कर्मियों ने उठाई आवाज, सेवा सुरक्षा और दोबारा नियुक्ति की…

ByBySuramya Post Oct 2, 2026

वकील से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन

कमता चौराहे के पास पुलिस से विवाद के बाद अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की…

ByBySuramya Post Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top