• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में 15 बीघे की चार अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, LDA का चला बुलडोजर

लखनऊ में 15 बीघे की चार अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, LDA का चला बुलडोजर

मोहनलालगंज में बिना स्वीकृत ले-आउट हो रही थी प्लॉटिंग, विहित प्राधिकारी न्यायालय के आदेश पर LDA ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहनलालगंज क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई विहित प्राधिकारी न्यायालय के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद की गई।

एलडीए की टीम ने मोहनलालगंज के ग्राम देवहा में बनी रोड और रानीखेड़ा-मौरावां रोड के आसपास अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, यहां बिना स्वीकृत ले-आउट के जमीन को विकसित कर प्लॉट काटे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें और अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त किया गया।

एलडीए के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के अनुसार, करीब 15 बीघा क्षेत्र में चार अलग-अलग अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इन मामलों में विहित प्राधिकारी न्यायालय से ध्वस्तीकरण के आदेश पहले ही पारित हो चुके थे, जिसके बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

एलडीए लगातार बिना स्वीकृत ले-आउट के की जा रही प्लॉटिंग और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इससे पहले भी मोहनलालगंज समेत राजधानी के अन्य इलाकों में ऐसी प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।

प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप है। एलडीए की ओर से लोगों से भी अपील की जाती रही है कि जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित ले-आउट और प्राधिकरण की मंजूरी की जांच जरूर करें, ताकि बाद में विवाद या कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

Also Read: लखनऊ में हुक्का बार पर छापा, 42 लोग हिरासत में

Related Posts

लखनऊ में शिक्षक के थप्पड़ से छात्र के कान का पर्दा फटा

जॉपलिंग रोड के स्कूल में घटना, आरोपी शिक्षक निलंबित; छात्र के पिता की शिकायत पर FIR लखनऊ के…

ByBySuramya Post Oct 7, 2026

लखनऊ में बाढ़ राहत के लिए 12 रैन बसेरे तैयार

250 परिवार सुरक्षित निकाले गए, 90 नावें और 200 से ज्यादा सफाईकर्मी राहत-बचाव में तैनात गोमती नदी के…

ByBySuramya Post Oct 7, 2026

लखनऊ में हुक्का बार पर छापा, 42 लोग हिरासत में

कैसरबाग के सिटी होटल के ऊपर कैफे टेल्स में चल रही थी हुक्का सर्विस; पुलिस ने हुक्के, चिलम…

ByBySuramya Post Oct 7, 2026

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर हत्या

राजाजीपुरम में ग्रीनफील्ड स्कूल के पास घटना, तालकटोरा पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ FIR दर्ज कर…

ByBySuramya Post Oct 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top