लखनऊ के समिट बिल्डिंग स्थित टकीला क्लब पर छापा, मालिक समेत 7 गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की समिट बिल्डिंग स्थित टकीला क्लब में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री का मामला पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब की 23 बोतलें और बीयर के 53 कैन बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में बोतलों के ढक्कन और बीयर कैन पर लगे बारकोड नकली पाए गए। मामले में क्लब के मालिक और मैनेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी निरीक्षक अरविंद पाल बघेल को क्लब में अवैध शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह सेक्टर-5 के आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान शराब और बीयर का स्टॉक बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।

कम कीमत पर शराब खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने का आरोप

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें शराब बाजार मूल्य से कम कीमत पर मिलती थी। इसके बाद क्लब में उसे अधिक कीमत पर बेचा जाता था। आबकारी विभाग बरामद शराब और उस पर लगे बारकोड की जांच के आधार पर मामले की पड़ताल कर रहा है।

विभूतिखंड पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने क्लब मालिक, मैनेजर और अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Also read: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *