• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • 69 हजार शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने पर अभ्यर्थियों का गुस्सा, बेसिक शिक्षा मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन
Image

69 हजार शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने पर अभ्यर्थियों का गुस्सा, बेसिक शिक्षा मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन

लखनऊ में सोमवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं, जिसके चलते आरक्षित वर्ग के हजारों उम्मीदवारों को नौकरी से वंचित कर दिया गया। इस मामले पर हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद फैसला उनके पक्ष में आया, लेकिन सरकार ने उसका पालन नहीं किया। अब यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहाँ सरकार के ढीले रवैये के कारण सुनवाई लगातार टल रही है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2018 में शुरू हुई थी और परिणाम आने के बाद आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के साथ अन्याय किया गया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के बाद 13 अगस्त 2024 को लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने तीन महीने के भीतर अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सरकार ने कार्रवाई नहीं की और मामला सुप्रीम कोर्ट में अटक गया, जहाँ अब तक 20 से ज्यादा तारीखें लग चुकी हैं लेकिन सुनवाई आगे नहीं बढ़ पाई।

अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में उनके पक्ष की मजबूती से पैरवी करे और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top