• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती घोटाले की जांच शुरू, रिकवरी और सत्यापन बनी चुनौती

एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती घोटाले की जांच शुरू, रिकवरी और सत्यापन बनी चुनौती

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2016 की एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती में हुए भ्रष्टाचार की जांच अब तेज हो गई है। विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन फर्जी नियुक्त टेक्नीशियन से वेतन की रिकवरी करना है, जिन्होंने अब तक करोड़ों रुपये वेतन के रूप में ले लिया और अब फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि छह फर्जी टेक्नीशियन ने अब तक करीब साढ़े पाँच करोड़ रुपये वेतन के रूप में प्राप्त किए हैं। इनकी नियुक्ति फर्जी आधार और कागज़ात के जरिए की गई थी।

महानिदेशालय ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि 2016 में चयनित 403 टेक्नीशियनों का पुनः सत्यापन कराया जाए। वहीं, ‘अंकुर’ और ‘अंकित’ नाम से किए गए फर्जीवाड़े की भी जांच शुरू हो गई है। एक ही नाम से कई जिलों में टेक्नीशियन नौकरी कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, मैनपुरी और मुजफ्फरनगर में एक ही नाम ‘अंकुर’ से अलग-अलग व्यक्ति कार्यरत हैं, जबकि ‘अंकित’ नाम से पाँच लोग कार्यरत पाए गए। इनमें से कुछ हरदोई, लखीमपुर और गोंडा में नौकरी कर रहे हैं, जबकि बदायूं, आजमगढ़ और ललितपुर में पद छोड़ चुके हैं।

जांच टीम ने संबंधित जिलों के सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को लखीमपुर खीरी और गोंडा में कार्यरत टेक्नीशियन अचानक ड्यूटी से गायब हो गए। विभाग की ओर से इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा— “नाम एक, नियुक्तियां अनेक! क्या अब नियुक्तियों का काम भी जुगाड़ आयोग करने लगा है?” उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Related Posts

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

जयपुर में NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

कमरे से दुर्गंध आने पर सामने आया मामला; दो दिन में कैंपस से जुड़ी दूसरी छात्र मौत की…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

यूपी में महिला वोट पर सियासी जोर, योगी के फैसलों के जवाब में अखिलेश का बड़ा दांव

मुफ्त बस यात्रा से लेकर ₹40 हजार सालाना सहायता तक, 2027 से पहले महिलाओं को साधने की होड़…

ByByUpasna Yadav Aug 27, 2026

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब औचक जांच, सुविधाओं की हकीकत परखेगा प्रशासन

जिलों में बनाई गईं अलग-अलग टीमें, शिक्षकों से लेकर शौचालय और साफ-सफाई तक का होगा भौतिक सत्यापन लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top