• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा; भाजपा बोली – “आपदा पीड़ितों के लिए मरहम और हौसला”

उत्तराखंड: पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा; भाजपा बोली – “आपदा पीड़ितों के लिए मरहम और हौसला”

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को भाजपा ने देवभूमि के जख्मों पर मरहम लगाने वाला कदम बताया है। पार्टी का कहना है कि पीएम का यह दौरा न सिर्फ आपदा प्रभावित लोगों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि राज्य को केंद्र से अपेक्षा से अधिक सहयोग मिलने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी उपस्थिति से आपदा पीड़ितों को राहत मिलेगी और आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को उनके अनुभव और दूरदर्शिता का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी की देवभूमि के प्रति आस्था और जनता का उनके प्रति विश्वास अद्वितीय है। ऐसे में उनका सीधे प्रभावित क्षेत्रों में जाना आपदा पीड़ितों के दर्द को कम करने का काम करेगा।

भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्यों में राज्य की सभी एजेंसियों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाई है। सीएम स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले चुके हैं। प्रारंभिक आकलन के आधार पर राज्य सरकार ने केंद्र को लगभग 6,000 करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट भेजी है।

Related Posts

रक्षाबंधन से पहले मिठाई फैक्ट्री पर छापा, कीड़ों वाला खोया और गंदे टीनों में मिले रसगुल्ले

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नकली मावा, मिलावटी मिठाइयां और…

ByBySuramya Post Aug 26, 2026

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को CM धामी ने बताया लोकसंस्कृतिकी पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 500 साल से अधिक पुरानी हिलजात्रा को आस्था, लोकसंस्कृति और कृषि-पशुपालन परंपराओं का…

ByBySuramya Post Aug 25, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड…

ByBySuramya Post Aug 24, 2026

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySuramya Post Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top