• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • आज होगी कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के मानक तय होंगे

आज होगी कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के मानक तय होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मंजूरी मिलने की संभावना है। निकायों में कैडर पुनर्गठन के बाद सृजित हुए 3000 से अधिक नए पदों पर भर्ती मानक तय करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्री समूह की बैठक भी करेंगे। नगर विकास विभाग द्वारा किए गए कैडर पुनर्गठन में निकायों की केंद्रीकृत सेवा के पद 3085 से बढ़ाकर लगभग 6600 कर दिए गए हैं। लेकिन इन पदों पर भर्ती की नीति अब तक तय नहीं हो पाई थी। कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी दिलाने की तैयारी है।

इसके अलावा वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए पोर्टल फिर से खोलने, पंचायत चुनावों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर विशेष आयोग गठित करने और संभल, झांसी व फतेहपुर में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं संचालन संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिलने की संभावना है।

साथ ही यूपीडा, औद्योगिक विकास, नगर विकास, ऊर्जा सहित अन्य विभागों के करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

Related Posts

शामली हत्याकांड में गोगी गैंग कनेक्शन की जांच तेज, चार संदिग्ध हिरासत में

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस को शार्प शूटरों पर शक, वायरल वीडियो भी जांच के…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

यूपी में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय पर बड़ा फैसला संभव, बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द मिल सकती है मंजूरी

कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार और सहायिकाओं को ₹6 हजार देने की तैयारी, 3.5 लाख से अधिक कर्मियों को…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

देवरिया में 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, CM योगी बोले- विकास ने बदली जिले की तस्वीर

सलेमपुर और भाटपार रानी में 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का भी किया जिक्र देवरिया। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UP Board में APAAR ID पर जोर, कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का रिकॉर्ड होगा अपडेट

एडवांस रजिस्ट्रेशन के बीच स्कूलों को निर्देश, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड में APAAR ID दर्ज करने की तैयारी लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top