• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • आधी रात कॉलोनी में AK-47 लेकर घूम रहे युवक, टॉर्च से घरों में झांकते दिखे; असलियत सामने आई

आधी रात कॉलोनी में AK-47 लेकर घूम रहे युवक, टॉर्च से घरों में झांकते दिखे; असलियत सामने आई

लखनऊ में शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें तीन युवक कॉलोनी में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक के हाथ में AK-47 और दूसरे के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है।

घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित रिफा कॉलोनी की है। ये सभी युवक वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। जांच में पता चला कि फुटेज में दिख रहे युवक दरअसल कन्नौज पुलिस के सिपाही हैं, जो किसी काम से सादे कपड़ों में यहां पहुंचे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आधी रात कॉलोनी में युवक टॉर्च जलाकर खिड़कियों और दरवाजों से घरों के भीतर झांक रहे थे, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि कॉलोनी में आई टीम कन्नौज पुलिस की थी और पुलिसकर्मी के कंधे पर AK-47 थी।

Related Posts

शामली हत्याकांड में गोगी गैंग कनेक्शन की जांच तेज, चार संदिग्ध हिरासत में

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस को शार्प शूटरों पर शक, वायरल वीडियो भी जांच के…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

यूपी में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय पर बड़ा फैसला संभव, बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द मिल सकती है मंजूरी

कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार और सहायिकाओं को ₹6 हजार देने की तैयारी, 3.5 लाख से अधिक कर्मियों को…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

देवरिया में 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, CM योगी बोले- विकास ने बदली जिले की तस्वीर

सलेमपुर और भाटपार रानी में 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का भी किया जिक्र देवरिया। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UP Board में APAAR ID पर जोर, कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का रिकॉर्ड होगा अपडेट

एडवांस रजिस्ट्रेशन के बीच स्कूलों को निर्देश, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड में APAAR ID दर्ज करने की तैयारी लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top