• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा वार, बोले : “वे भी यूपी में घुसपैठिया हैं”

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा वार, बोले : “वे भी यूपी में घुसपैठिया हैं”

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें “घुसपैठिया” करार दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “हमारे उत्तर प्रदेश में भी घुसपैठिए हैं। मुख्यमंत्री खुद उत्तराखंड से हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि उन्हें उनके राज्य वापस भेज दिया जाए।”

अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ विचारधारा के स्तर पर भी घुसपैठिया हैं। “वे भाजपा के मूल सदस्य नहीं थे, बल्कि किसी दूसरी पार्टी से जुड़े हुए थे। अब सवाल यह है कि ऐसे घुसपैठियों को कब हटाया जाएगा,” सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा।

अखिलेश का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया वक्तव्य के जवाब में माना जा रहा है, जिसमें शाह ने कहा था कि कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं और यह भी पूछा था कि गुजरात या राजस्थान की सीमाओं पर घुसपैठ क्यों नहीं होती।

भाजपा का पलटवार: “मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं अखिलेश”

अखिलेश यादव के बयान पर योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अब हताशा की स्थिति में हैं, इसलिए इस तरह के अनर्गल बयान दे रहे हैं। मंत्री ने कहा, “यह बयान अखिलेश यादव के मानसिक और बौद्धिक दिवालियापन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं।”

कपिल देव अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जब योगी आदित्यनाथ अपने गुरु के पास आए थे, उस समय उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड एक ही राज्य था। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड हमारा सिरमौर है, और योगी आदित्यनाथ की तुलना रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठियों से करना बेहद गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक टिप्पणी है।”

Related Posts

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

पूजा घी पर रोक से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई पैकेजिंग तैयार करने और मौजूदा स्टॉक के निस्तारण के लिए मोहलत…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान जेद्दा डायवर्ट

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। लखनऊ से रोजाना रियाद…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

यूपी के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ सकता है मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top