• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • महंगी और मुश्किल हुई दिवाली पर घर वापसी, एयर किराए ने तोड़ी सीमाएं, स्पेशल ट्रेनें अब तक पटरियों से नदारद

महंगी और मुश्किल हुई दिवाली पर घर वापसी, एयर किराए ने तोड़ी सीमाएं, स्पेशल ट्रेनें अब तक पटरियों से नदारद

दिवाली और छठ पर्व के नजदीक आने के साथ ही घर लौटने की राह यात्रियों के लिए और कठिन हो गई है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते अब लोगों को हवाई यात्रा का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन आसमान छूते किरायों ने जेब पर भारी बोझ डाल दिया है। लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट अब ₹25,723 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यही यात्रा मात्र ₹5,000 में पूरी हो जाती थी। वहीं, लखनऊ से दिल्ली जाने का किराया भी छह गुना बढ़कर ₹22,165 तक पहुंच गया है।

एयरलाइन कंपनियों के अनुसार, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 26 अक्टूबर की सीधी उड़ान का किराया ₹24,336 तक पहुंच चुका है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ₹22,085 में और एअर इंडिया की सीधी फ्लाइट ₹25,723 में मिल रही है। लखनऊ से दिल्ली की एअर इंडिया की उड़ान ₹15,523 में, जबकि इंडिगो की सुबह की फ्लाइट ₹8,248 तक पहुंच गई है। इसी तरह, बेंगलुरू रूट पर भी टिकट महंगे हो गए हैं, अकासा एयर ₹16,301, इंडिगो ₹20,992 और एअर इंडिया एक्सप्रेस ₹22,165 तक चार्ज कर रही हैं।

इधर, दशहरा बीत चुका है और दीपावली सिर पर है, लेकिन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा प्रस्तावित 52 स्पेशल ट्रेनों को अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पंजाब और हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही है, और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

लखनऊ मंडल के वरिष्ठ डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 52 स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है और अनुमति का इंतजार है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, ट्रेनों को जल्द पटरी पर उतारा जाएगा।

दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एस. उप्पल ने चेताया कि यदि जल्द मंजूरी नहीं मिली तो यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। प्रस्तावित स्पेशल ट्रेनें लखनऊ से पटना, कोलकाता, चंडीगढ़, जम्मू, अहमदाबाद, दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली हैं, जिससे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Related Posts

शामली हत्याकांड में गोगी गैंग कनेक्शन की जांच तेज, चार संदिग्ध हिरासत में

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस को शार्प शूटरों पर शक, वायरल वीडियो भी जांच के…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

यूपी में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय पर बड़ा फैसला संभव, बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द मिल सकती है मंजूरी

कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार और सहायिकाओं को ₹6 हजार देने की तैयारी, 3.5 लाख से अधिक कर्मियों को…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

देवरिया में 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, CM योगी बोले- विकास ने बदली जिले की तस्वीर

सलेमपुर और भाटपार रानी में 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का भी किया जिक्र देवरिया। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UP Board में APAAR ID पर जोर, कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का रिकॉर्ड होगा अपडेट

एडवांस रजिस्ट्रेशन के बीच स्कूलों को निर्देश, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड में APAAR ID दर्ज करने की तैयारी लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top