• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में हैवानियत का मामला: पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, विरोध पर निजी वीडियो कर दिए वायरल

लखनऊ में हैवानियत का मामला: पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, विरोध पर निजी वीडियो कर दिए वायरल

लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसके साथ जबरन अनैतिक कृत्य किया और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर पति अक्सर उसकी पिटाई करता था और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के अनुसार, 14 अक्टूबर 2022 को उसका निकाह हरदोई रोड, अंधे की चौकी के पास रहने वाले एक व्यापारी से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मना करने पर वह शराब पीकर मारपीट करता और उसे भोजन तक से वंचित रखता था।

एक दिन पति घर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। बेहोशी की हालत में उसके दोस्तों ने उससे जबरन संबंध बनाए और अश्लील वीडियो-फोटो बना ली। होश आने पर जब महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे बुरी तरह पीटा।

पीड़िता ने बताया कि जब वह तंग आकर मायके चली गई तो पति ने उनका मकान भी बेच दिया। विरोध पर उसने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्य जुटने पर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

शामली हत्याकांड में गोगी गैंग कनेक्शन की जांच तेज, चार संदिग्ध हिरासत में

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस को शार्प शूटरों पर शक, वायरल वीडियो भी जांच के…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

यूपी में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय पर बड़ा फैसला संभव, बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द मिल सकती है मंजूरी

कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार और सहायिकाओं को ₹6 हजार देने की तैयारी, 3.5 लाख से अधिक कर्मियों को…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

देवरिया में 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, CM योगी बोले- विकास ने बदली जिले की तस्वीर

सलेमपुर और भाटपार रानी में 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का भी किया जिक्र देवरिया। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UP Board में APAAR ID पर जोर, कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का रिकॉर्ड होगा अपडेट

एडवांस रजिस्ट्रेशन के बीच स्कूलों को निर्देश, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड में APAAR ID दर्ज करने की तैयारी लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top