• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरा मौरंग लदा डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बची; ओएचई लाइन टूटने से रेलमार्ग ठप
Image

रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरा मौरंग लदा डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बची; ओएचई लाइन टूटने से रेलमार्ग ठप

बाराबंकी। रामनगर से फतेहपुर मार्ग पर स्थित अगानपुर गांव के पास बुधवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग से भरा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 30 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। उसी समय पास की दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

डंपर के गिरने से जोरदार धमाका हुआ और झटके से गरीब रथ एक्सप्रेस हिल गई। आवाज सुनकर यात्रियों में दहशत फैल गई और वे अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर उतरने लगे। ट्रैक पर उलटा पड़ा डंपर देखकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

डंपर चालक मलबे में बुरी तरह फंसा था। करीब 45 मिनट की मशक्कत बाद उसे वाहन को काटकर बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। उसकी पहचान गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई।

ओवरहेड लाइन क्षतिग्रस्त, 150–170 ट्रेनें प्रभावित

हादसे में रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (ओएचई) पूरी तरह टूट गई, जिसके कारण बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई। बुढ़वल जंक्शन पर सीतापुर से आने वाली लाइन, गोरखपुर-बिहार मेन लाइन तथा बाराबंकी-लखनऊ रूट आपस में जुड़ते हैं। इस सेक्शन से रोजाना 150 से 170 ट्रेनें गुजरती हैं, इसलिए इस बाधा का बड़े पैमाने पर असर पड़ा।

ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा और कई को रूट डायवर्ट किया गया। सबसे अधिक प्रभावित सीतापुर रूट की ट्रेनें रहीं। देर रात तक रेलवे की टेक्निकल टीमें मरम्मत कार्य में लगी थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया: “पहले लगा कोई बड़ा विस्फोट हो गया”

बिहार के सहरसा निवासी यात्री पिंटू ने बताया कि वे दरवाजे पर बैठे थे तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। “हम सब घबरा गए। देखा तो पुल की टूटी रेलिंग और उलटा पड़ा डंपर दिखाई दिया। ऊपर से चिंगारियां निकल रही थीं और ओवरहेड तार टूटकर नीचे गिर रहे थे। पहले तो लगा कि किसी तरह का विस्फोट हुआ है।”

सीओ गरिमा पंत ने बताया कि घटना रात लगभग 9:12 बजे हुई, जब फतेहपुर की ओर से आ रहा डंपर तेज रफ्तार के कारण पुल की रेलिंग तोड़कर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के बिल्कुल बगल में जा गिरा। “लोको पायलट की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया।”

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top