• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • 2003 वोटर लिस्ट में नाम कैसे खोजें? कंट्रोल रूम पर रोज 200 कॉल, जानें पूरी प्रक्रिया

2003 वोटर लिस्ट में नाम कैसे खोजें? कंट्रोल रूम पर रोज 200 कॉल, जानें पूरी प्रक्रिया

लखनऊ। जिले के कंट्रोल रूम में इन दिनों मतदाताओं के लगातार फोन आ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं,“2003 की मतदाता सूची कहाँ मिलेगी?”, “एसआईआर फॉर्म कैसे भरें?” और “हम अपना नाम लिस्ट में कैसे खोजें?”कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी हर कॉल का जवाब देकर मतदाताओं को पूरा मार्गदर्शन दे रहे हैं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 0522-1950 है। यहाँ पाँच कर्मचारी शिफ्ट में काम कर रहे हैं और हर दिन करीब 200 कॉल्स उठा रहे हैं।अधिकांश लोग 2003 की वोटर लिस्ट डाउनलोड करने या उसमें अपना व परिवार का नाम खोजने के तरीके पूछ रहे हैं। कर्मचारी उन्हें ऑनलाइन लिंक, खोज प्रक्रिया और किस बूथ और किस पेज पर नाम दर्ज है, इसकी जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।

बीएलओ पर भी उठ रहीं शिकायतें: “फॉर्म तो दिया, जमा करने नहीं आ रहे”

कंट्रोल रूम में कुछ मतदाता बीएलओ से जुड़ी शिकायतें भी कर रहे हैं। रोज 1–2 शिकायतें एसआईआर फॉर्म न मिलने की आती हैं, लेकिन ज्यादातर शिकायतें फॉर्म जमा न होने की हैं।कई लोगों ने बताया कि बीएलओ ने फॉर्म तो बांट दिए, लेकिन उसे लेने वापस नहीं आए। ऐसे मामलों में कंट्रोल रूम से संबंधित बीएलओ को फोन कर तुरंत फॉर्म एकत्र करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

मतदाता भी दिखाएं सक्रियता, नहीं तो कट सकता है नाम

प्रशासन के अनुसार, एक महीने के भीतर सभी मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाकर जमा कराना अनिवार्य है। प्रत्येक बीएलओ पर काम का बड़ा दबाव है, इसलिए मतदाताओं को भी आगे आकर सहयोग करना होगा।अधिकारियों ने बताया, जिन्हें फॉर्म नहीं मिला है, वे तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें। फॉर्म समय पर न भरने या जमा न करने पर मतदाता सूची से नाम हटने का खतरा भी हो सकता है।

Related Posts

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

जयपुर में NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

कमरे से दुर्गंध आने पर सामने आया मामला; दो दिन में कैंपस से जुड़ी दूसरी छात्र मौत की…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

यूपी में महिला वोट पर सियासी जोर, योगी के फैसलों के जवाब में अखिलेश का बड़ा दांव

मुफ्त बस यात्रा से लेकर ₹40 हजार सालाना सहायता तक, 2027 से पहले महिलाओं को साधने की होड़…

ByByUpasna Yadav Aug 27, 2026

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब औचक जांच, सुविधाओं की हकीकत परखेगा प्रशासन

जिलों में बनाई गईं अलग-अलग टीमें, शिक्षकों से लेकर शौचालय और साफ-सफाई तक का होगा भौतिक सत्यापन लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top