• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, 50 से ज्यादा अफसर पुलिस के साथ जांच में जुटे

लखनऊ में BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, 50 से ज्यादा अफसर पुलिस के साथ जांच में जुटे

लखनऊ में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। गोमतीनगर स्थित उनके घर और कार्यालय पर एक साथ जांच शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार, 50 से अधिक आयकर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। उमाशंकर सिंह BSP के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। फिलहाल वे लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सुरक्षा कारणों से आवास पर डॉक्टर और नर्स के आवागमन को भी अस्थायी रूप से रोका गया है। आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Posts

देवरिया में शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

आरोपी प्राथमिक शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। स्कूल में…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

कन्नौज में दांत के इलाज के दौरान मरीज की मौत

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला, मृतक के बेटे ने गलत इलाज को बताया मौत की वजह। घटना से…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट और कार्गो हब

कानपुर रोड पर करीब 45 हजार वर्गमीटर में बहुमंजिला स्टेशन विकसित करने का प्रस्ताव। योजना के तहत यात्रियों…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top