• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में फिर मांझे का कहर: बाइक सवार की गर्दन कटी, हादसे में पत्नी का पैर टूटा

लखनऊ में फिर मांझे का कहर: बाइक सवार की गर्दन कटी, हादसे में पत्नी का पैर टूटा

लखनऊ में प्रतिबंध और प्रशासनिक कार्रवाई के दावों के बावजूद धारदार मांझे से होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला Lucknow के पुरनिया ओवरब्रिज का है, जहां मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हादसे में उसकी पत्नी का पैर टूट गया और चार वर्षीय बेटी भी चोटिल हो गई।

जानकारी के मुताबिक मड़ियांव निवासी राम नयन अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ बाइक से पुरनिया बाजार कॉपी-किताबें और घरेलू सामान लेने गए थे। शाम को वापस लौटते समय पुरनिया ओवरब्रिज पर अचानक धारदार मांझा उनके गले में आकर फंस गया।

मांझे की धार से उनका कान कट गया और गर्दन पर भी गहरा घाव हो गया। अचानक चोट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनकी पत्नी का पैर टूट गया, जबकि चार वर्षीय बेटी को भी चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद करते हुए उन्हें ई-रिक्शा से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दुबग्गा क्षेत्र में धारदार मांझे की चपेट में आने से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मोहम्मद शोएब की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद शहर में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Related Posts

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

पूजा घी पर रोक से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई पैकेजिंग तैयार करने और मौजूदा स्टॉक के निस्तारण के लिए मोहलत…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान जेद्दा डायवर्ट

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। लखनऊ से रोजाना रियाद…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

यूपी के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ सकता है मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top