• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड को फिर बड़ी सौगात: 14 अप्रैल को दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

उत्तराखंड को फिर बड़ी सौगात: 14 अप्रैल को दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और प्रदेश को एक बार फिर कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात देंगे। करीब पांच महीने बाद हो रहे इस दौरे को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल है। इससे पहले प्रधानमंत्री 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में पहुंचे थे, जहां उन्होंने देहरादून के एफआरआई परिसर में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

सीएम धामी के अनुसार इस बार भी प्रधानमंत्री देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव है, जिसका प्रमाण उनके सीमांत क्षेत्रों के दौरे भी हैं।

प्रधानमंत्री ने पहले माणा गांव, मुखवा और आदि कैलाश जैसे दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर इन स्थानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। आगामी दौरे को राज्य के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

India-UK FTA का असर, Scotch Whisky 10-15% तक सस्ती

Johnnie Walker Black Label और J&B जैसे ब्रांड्स की कीमतों में कटौती, यूपी समेत चार राज्यों में दिखा…

ByBySuramya Post Oct 1, 2026

उत्तराखंड में एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी एक्टिव

1 अक्टूबर से शुरू होगा नया खनन सत्र, अवैध खनन और परिवहन पर निगरानी के लिए 24 घंटे…

ByBySuramya Post Sep 30, 2026

रुद्रप्रयाग में सिरोबगड़ के पास बद्रीनाथ हाईवे पर गिर रहा मलबा-पत्थर

पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क पर बना खतरा; क्षेत्र में बारिश के बीच हाईवे…

ByBySuramya Post Sep 27, 2026

उत्तराखंड हाईकोर्ट में ऑनलाइन FIR सुविधा पर सुनवाई खत्म

Devbhoomi ऐप के जरिए FIR देखने की प्रक्रिया कोर्ट को बताई गई; फिलहाल सुविधा Android फोन तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top