• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • इस साल नहीं होगी मोटो जीपी रेस, सीएसआर फंड न मिलने से आयोजन रद्द
Image

इस साल नहीं होगी मोटो जीपी रेस, सीएसआर फंड न मिलने से आयोजन रद्द

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस वर्ष होने वाली अंतरराष्ट्रीय मोटो जीपी रेस रद्द कर दी गई है। पिछले साल के सफल आयोजन के बाद 2025, 2026 और 2027 के लिए डोर्ना स्पोर्ट्स के साथ तीन वर्षीय करार हुआ था, लेकिन इस वर्ष के आयोजन पर अनुमानित 150 करोड़ रुपये खर्च होने थे, जिनमें से 100 करोड़ रुपये कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (CSR) फंड से जुटाने की योजना थी। परंतु यह फंड सीएसआर मानकों में न आने के कारण नहीं मिल सका, जिससे इस बार का आयोजन स्थगित करना पड़ा है।

इस रेस के आयोजन की जिम्मेदारी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की साझा थी। जुलाई 2023 में लखनऊ में डोर्ना स्पोर्ट्स और इन्वेस्ट यूपी के बीच अनुबंध हुआ था। आयोजन पर कुल 150 करोड़ रुपये खर्च होने थे, जिसमें से 80 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस के रूप में डोर्ना स्पोर्ट्स को दिए जाने थे।

प्रस्ताव था कि प्रदेश की विभिन्न कंपनियों से स्पॉन्सरशिप और सीएसआर के माध्यम से फंडिंग की जाएगी। इसके लिए एक एस्क्रो खाता भी खोलने पर सहमति बनी थी, जिसमें तीनों प्राधिकरणों को 12.5 करोड़ रुपये जमा कराने थे। आयोजन की योजना को लेकर एक समिति का गठन भी कर दिया गया था।

लेकिन शासन के उच्च सूत्रों के अनुसार, आयोजन की प्रमुख शर्तों में शामिल 100 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड, सीएसआर के दायरे से बाहर होने की वजह से नहीं मिल पाया। इसी कारण, रेस को इस साल के लिए टालना पड़ा है।

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top