top of page

कांग्रेस की आज दिल्ली न्याय यात्रा

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 8 नव॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

ब्यूरो | नवंबर 8, 2024


कांग्रेस की महीने भर चलने वाली दिल्ली न्याय यात्रा आज राजघाट से शुरू होगी। यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। यात्रा का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के सीनियर लीडर भी इसमें शामिल होंगे।

 
राहुल गांधी कांग्रेस
न्याय यात्रा: दिल्ली
 

यह यात्रा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते की जा रही है। कांग्रेस दिल्ली में अपनी पहचान वापस पाने के लिए आप सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर दबाव बनाने की कोशिश में है।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान शहर के लोगों से बातचीत करेंगे और पिछले 10 सालों में उनके सामने आई समस्याओं के बारे में जानेंगे।

 

Comments


Join our mailing list

bottom of page