दिल्ली चुनाव 2025: BJP की वापसी, AIMIM बेअसर, AAP को झटका
- संवाददाता
- 8 फ़र॰
- 1 मिनट पठन
ब्यूरो | फरवरी 8, 2025
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के ताज़ा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। अब तक BJP 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर सिर्फ 250 वोटों की मामूली बढ़त के साथ संघर्ष कर रहे हैं।
AIMIM का दिल्ली में सियासी असर नहीं दिखा
इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन पार्टी को उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि AIMIM, AAP के वोटबैंक में सेंध लगा सकती है, लेकिन दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवार भारी अंतर से पीछे चल रहे हैं।

मुस्तफाबाद में ताहिर हुसैन का विक्टिम कार्ड बेअसर
मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट 16,000 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि AAP के अदील अहमद खान पीछे हैं। इस सीट पर ताहिर हुसैन से जुड़ा विवाद बड़ा मुद्दा बना, लेकिन भाजपा ने यहां मजबूत बढ़त बना ली है।
ओखला में BJP ने मारी बाजी
ओखला सीट पर भी भाजपा को अप्रत्याशित बढ़त मिल रही है। AAP के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान 2,500 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के मनीष चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।
क्या दिल्ली में BJP की वापसी तय?
अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन सकती है। आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका होगा, जबकि AIMIM के लिए दिल्ली चुनाव एक फ्लॉप शो साबित हुआ है।
Comments