• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अब लखनऊ को मिलेंगी तीन अमृत भारत ट्रेनें, 18 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

अब लखनऊ को मिलेंगी तीन अमृत भारत ट्रेनें, 18 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

लखनऊ : बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन अब लखनऊ को दो नहीं, बल्कि तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। ये ट्रेनें गोमतीनगर से मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल), गोमतीनगर से दरभंगा (बिहार) और बापूधाम मोतिहारी से आनंदविहार वाया लखनऊ चलाई जाएंगी। इनका संचालन 18 जुलाई से शुरू होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को मोतिहारी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। सभी ट्रेनें अयोध्या के रास्ते गुजरेंगी। नियमित संचालन के लिए रेलवे बोर्ड जल्द आदेश जारी करेगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम ने इन ट्रेनों की समय-सारिणी भी जारी कर दी है।

1. गोमतीनगर–मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस

  • मालदा टाउन से प्रस्थान: हर गुरुवार शाम 7:25 बजे,गोमतीनगर आगमन: अगले दिन दोपहर 3:40 बजे
  • गोमतीनगर से वापसी: हर शुक्रवार शाम 6:40 बजे,मालदा टाउन आगमन: अगले दिन शाम 4:40 बजे

इस ट्रेन में 22 कोच होंगे – स्लीपर और जनरल श्रेणी के। ट्रेन न्यू फरक्का, भागलपुर, गया, वाराणसी, अयोध्या धाम समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

2. गोमतीनगर–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

  • दरभंगा से प्रस्थान: हर शनिवार दोपहर 3:00 बजे,गोमतीनगर आगमन: रविवार सुबह 5:35 बजे
  • गोमतीनगर से वापसी: हर रविवार सुबह 8:15 बजे,दरभंगा आगमन: रात 12:35 बजे

यह ट्रेन अयोध्या कैंट, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, जनकपुर रोड सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।

3. बापूधाम मोतिहारी–आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस (वाया लखनऊ)

इस रूट पर एक विशेष ट्रेन के रूप में सेवा शुरू होगी।

  • मोतिहारी से प्रस्थान: 18 जुलाई को दोपहर 11:45 बजे,लखनऊ आगमन: रात 11:35 बजे,आनंदविहार आगमन: अगली सुबह 10:00 बजे

इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच होंगे।

इन ट्रेनों के शुरू होने से लखनऊ, बिहार और बंगाल के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। यात्राएं ज्यादा आरामदायक और सुलभ हो जाएंगी।

Related Posts

यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 6 महीने में 1 लाख और नौकरियां

लखनऊ में कृषि विभाग और मंडी परिषद के चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

अंबेडकरनगर में बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

25 अगस्त को सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश; बच्चों को घर से बाहर…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

प्रयागराज की छात्रा को स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड होने पर छात्रा अलग पोशाक की मांग अधिकार के…

ByByLegal Desk Aug 25, 2026

मुरादाबाद में उधार के पैसे मांगने पर जॉनी की हत्या, आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

16 अगस्त से लापता था युवक, गन्ने के खेत में मिला था शव; पुलिस ने आरोपी की निशानदेही…

ByByCrime Desk Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top