• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, टिहरी में स्कूल बंद, 121 सड़कें अवरुद्ध

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, टिहरी में स्कूल बंद, 121 सड़कें अवरुद्ध

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

टिहरी जिले में खराब मौसम के मद्देनजर मंगलवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

बारिश के चलते राज्यभर में सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार को मलबा गिरने से एक राष्ट्रीय राजमार्ग और दस राज्य मार्गों सहित कुल 121 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। हालांकि देर शाम तक इनमें से 28 सड़कों को खोल दिया गया, लेकिन 93 सड़कें अब भी बंद हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, डामटा के पास विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया था। इसके अलावा चमोली में एक, देहरादून में दो, पौड़ी में तीन और टिहरी में चार राज्य मार्ग अवरुद्ध हुए।

फिलहाल जो 93 सड़कें अभी भी बंद हैं, उनमें अल्मोड़ा की 2, बागेश्वर की 7, चमोली की 14, देहरादून की 8, नैनीताल की 3, पौड़ी की 20, पिथौरागढ़ की 11, रुद्रप्रयाग की 7, टिहरी की 8 और उत्तरकाशी जिले की 13 सड़कें शामिल हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार सड़कों को बहाल करने का प्रयास कर रही हैं।

Related Posts

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को CM धामी ने बताया लोकसंस्कृतिकी पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 500 साल से अधिक पुरानी हिलजात्रा को आस्था, लोकसंस्कृति और कृषि-पशुपालन परंपराओं का…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

देहरादून से दुनिया तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्थानीय उत्पाद, धामी ने बताया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का लक्ष्य

मुख्यमंत्री धामी बोले- गांवों में बने उत्पादों को दिल्ली-मुंबई से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंचाना लक्ष्य, ‘हाउस ऑफ…

ByBySurmya Post Aug 21, 2026

झारखंड पेपर लीक मामले में पप्पू यादव का हेमंत सोरेन को समर्थन, SIT जांच पर जताया भरोसा

कहा- पेपर कैंसिल कर दिया गया, अब दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई; बिहार और उत्तराखंड में भी ऐसी…

ByBySurmya Post Aug 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top