• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ आशियाना किशोरी दुष्कर्म: निर्माणाधीन मकान में हाथ-पैर बांधकर बलात्कार, एक आरोपी को जेल भेजा

लखनऊ आशियाना किशोरी दुष्कर्म: निर्माणाधीन मकान में हाथ-पैर बांधकर बलात्कार, एक आरोपी को जेल भेजा

लखनऊ: आशियाना थाना क्षेत्र की एक कालोनी में निर्माणाधीन मकान के अंदर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

आरोपी की पहचान सीतापुर के रेउसा का रहने वाला सर्वजीत के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन मकान में अन्य मजदूरों के साथ रहकर काम कर रहा था।

पीड़ित परिवार बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है। परिवार की मां आसपास के घरों में सफाई का काम करती है। मंगलवार को मां काम पर नहीं गई तो उसने अपनी 13 साल की बेटी को काम पर भेज दिया। शाम करीब 8 बजे किशोरी काम से लौट रही थी कि अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई।

बचाव के लिए किशोरी पास के दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में घुस गई। यहां मौजूद सर्वजीत निषाद ने उसे जबरन दूसरी मंजिल पर ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब किशोरी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश शुरू की। निर्माणाधीन मकान में पहुंचकर परिवार ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और जमकर पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि किशोरी के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

किशोरी के पिता और अन्य गवाहों का कहना है कि घटना के समय मौके पर चार अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने वीडियो बनाए जाने का भी दावा किया है, हालांकि पुलिस अभी केवल एक आरोपी के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 6 महीने में 1 लाख और नौकरियां

लखनऊ में कृषि विभाग और मंडी परिषद के चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

अंबेडकरनगर में बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

25 अगस्त को सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश; बच्चों को घर से बाहर…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

प्रयागराज की छात्रा को स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड होने पर छात्रा अलग पोशाक की मांग अधिकार के…

ByByLegal Desk Aug 25, 2026

मुरादाबाद में उधार के पैसे मांगने पर जॉनी की हत्या, आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

16 अगस्त से लापता था युवक, गन्ने के खेत में मिला था शव; पुलिस ने आरोपी की निशानदेही…

ByByCrime Desk Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top