• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ: मरीज की मौत के बाद शव न देने पर अस्पताल में हंगामा, सपा विधायक समर्थकों संग पहुंचे; FIR की तैयारी

लखनऊ: मरीज की मौत के बाद शव न देने पर अस्पताल में हंगामा, सपा विधायक समर्थकों संग पहुंचे; FIR की तैयारी

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में मरीज की मौत के बाद शव सौंपने को लेकर रविवार रात सपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता भी की गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय अरबाज गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें आंत फटने सहित कई अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याएं थीं और वे करीब 25 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को बताया कि इलाज के एवज में तीन लाख रुपये का बकाया है, जिसके भुगतान के बाद ही शव सौंपा जाएगा।

इसी बात को लेकर रविवार रात करीब 9 बजे सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और शव रोके जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध किया। हंगामे के बीच बिना बकाया बिल का भुगतान किए ही शव को अस्पताल से ले जाया गया।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. शिवम कृष्णन ने सपा विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top