• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में केशव मौर्य का बड़ा बयान: “सपा डूबती नाव, अखिलेश यादव का यूपी में बिहार जैसा ही हाल होगा”

लखनऊ में केशव मौर्य का बड़ा बयान: “सपा डूबती नाव, अखिलेश यादव का यूपी में बिहार जैसा ही हाल होगा”

लखनऊ में शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है और देश की GDP ग्रोथ रेट साबित करती है कि दुनिया की कोई ताकत भारत की प्रगति रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

“सपा का भविष्य खत्म, यूपी में भी बिहार जैसा परिणाम होगा” – केशव मौर्य

मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश यादव की पार्टी और उनका गठबंधन बिहार चुनाव की तरह ही पराजय का सामना करेगा। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी डूबते सूरज और डूबती नाव की तरह है। उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समाज में भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का काम कर रही है। मौर्य ने कहा कि सपा की राजनीति उसी रास्ते पर चल रही है, जिस पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चलते हैं।

“BJP वर्कर जनता की मदद कर रहे, सपा प्रक्रिया को नेगेटिव दिखा रही”

डिप्टी सीएम ने कहा कि BJP के कार्यकर्ता लोगों को SIR फॉर्म भरने में पूरी मेहनत से मदद कर रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी इस पूरे प्रोसेस को गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई समझती है और विपक्ष का नकारात्मक अभियान सफल नहीं होगा।

Related Posts

यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 6 महीने में 1 लाख और नौकरियां

लखनऊ में कृषि विभाग और मंडी परिषद के चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

अंबेडकरनगर में बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

25 अगस्त को सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश; बच्चों को घर से बाहर…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

प्रयागराज की छात्रा को स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड होने पर छात्रा अलग पोशाक की मांग अधिकार के…

ByByLegal Desk Aug 25, 2026

मुरादाबाद में उधार के पैसे मांगने पर जॉनी की हत्या, आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

16 अगस्त से लापता था युवक, गन्ने के खेत में मिला था शव; पुलिस ने आरोपी की निशानदेही…

ByByCrime Desk Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top