• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में युवक की संदिग्ध मौत: शराब पार्टी के बाद दोस्तों में विवाद, नहर किनारे मिला शव

लखनऊ में युवक की संदिग्ध मौत: शराब पार्टी के बाद दोस्तों में विवाद, नहर किनारे मिला शव

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव नहर की पटरी के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना नगराम थाना क्षेत्र के गुलाल खेड़ा गांव के पास की है, जहां शारदा नहर हैदरगढ़ शाखा की बाईं पटरी के किनारे 22 वर्षीय ओमप्रकाश का शव पड़ा मिला। मृतक गुलाल खेड़ा गांव का ही निवासी था।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात ओमप्रकाश अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला

107 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास; काकोरी कांड से लेकर अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं तक, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

उमर अहमद के काफिले पर टोल प्लाजा में हंगामा, 25-30 वाहनों के बिना टोल गुजरने का आरोप

नवाबगंज टोल प्लाजा प्रबंधन ने पुलिस को दी तहरीर; कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी का भी आरोप, CCTV…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

यूपी में हर जिले में शुरू होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में UPSC, UPPSC, NEET और JEE समेत परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा; DM, SP, डॉक्टर…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

UP में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सस्पेंस बरकरार, तारीखों का इंतजार बढ़ा

मतदाता सूची, आरक्षण समेत चुनावी प्रक्रियाओं के चलते देरी की चर्चा; पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से…

ByBySurmya Post Aug 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top