• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव का हमला, बोले: भाजपा अधर्म कर रही है, सम्मान करना सीखे सरकार

शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव का हमला, बोले: भाजपा अधर्म कर रही है, सम्मान करना सीखे सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से जुड़े विवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि माघ मेले में स्नान को लेकर हुए प्रशासनिक विवाद में शंकराचार्य का अपमान किया गया, जो बेहद निंदनीय है। अखिलेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि शंकराचार्य का पूरा सम्मान होना चाहिए, लेकिन भाजपा का रवैया अधर्म वाला है।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब भाजपा अपनी नीतियों के जरिए पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और समाज में सांप्रदायिक एजेंडा थोप रही है, ऐसे समय में जनेश्वर मिश्र के समाजवादी आंदोलन को याद करना और भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में नीतियां बना रही है, जिससे गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा हालात में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार की अधिकांश योजनाएं, कानून और कार्यक्रम पूंजीपतियों के हित में बनाए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में समाजवादी आंदोलन की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है, जिसे जनेश्वर मिश्र, नेताजी मुलायम सिंह यादव और अन्य समाजवादी नेताओं ने मजबूत आधार दिया था। सपा उसी आंदोलन को आगे बढ़ा रही है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मुसलमानों और समाजवादी पार्टी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्होंने ‘बाटी-चोखा’ खाया है, तो उन्हें प्रतिमा की तरह खड़े रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बृजेश पाठक को तो चरणों में गिरकर माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि जिस सरकार में वे डिप्टी सीएम हैं, उसी सरकार से उन्हें बार-बार फटकार लगती रहती है।

Related Posts

यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 6 महीने में 1 लाख और नौकरियां

लखनऊ में कृषि विभाग और मंडी परिषद के चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

अंबेडकरनगर में बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

25 अगस्त को सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश; बच्चों को घर से बाहर…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

प्रयागराज की छात्रा को स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड होने पर छात्रा अलग पोशाक की मांग अधिकार के…

ByByLegal Desk Aug 25, 2026

मुरादाबाद में उधार के पैसे मांगने पर जॉनी की हत्या, आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

16 अगस्त से लापता था युवक, गन्ने के खेत में मिला था शव; पुलिस ने आरोपी की निशानदेही…

ByByCrime Desk Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top