• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अखिलेश बोलें: आठ लाख का चालान, पुलिस कर रही वसूली, भाजपा सरकार के दिन अब गिनती के बचे

अखिलेश बोलें: आठ लाख का चालान, पुलिस कर रही वसूली, भाजपा सरकार के दिन अब गिनती के बचे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से सुविधाएं देने के बजाय केवल वसूली करने में लगी है। अखिलेश ने बताया कि उनकी गाड़ी पर ओवर स्पीडिंग का आठ लाख रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूरी व्यवस्था को अपने हिसाब से चला रही है और पुलिस खुलेआम पैसा वसूल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें जो गाड़ी उपलब्ध कराई गई है, वह भी ठीक हालत में नहीं है। वहीं, जीएसटी दरों में बदलाव को उन्होंने चुनावी रणनीति करार दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही है, जबकि “मेक इन इंडिया” का नारा देने वाले नेता बाजारों को चीनी सामान से भर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि चीन का माल उत्तर प्रदेश की “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” योजना को पूरी तरह कमजोर कर देगा।

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने उसे “जुगाड़ आयोग” बताया और कहा कि आयोग भाजपा के लिए वोटों का इंतजाम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इनकी चोरी अब जनता के सामने आ चुकी है। अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं और आगामी प्रधानी चुनाव में वोट चोरी संभव नहीं होगी।

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को उन्होंने निंदनीय और अपमानजनक करार दिया। साथ ही कहा कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान है और भ्रष्टाचार व वसूली हर स्तर पर बढ़ गई है।

Related Posts

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

जयपुर में NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

कमरे से दुर्गंध आने पर सामने आया मामला; दो दिन में कैंपस से जुड़ी दूसरी छात्र मौत की…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

यूपी में महिला वोट पर सियासी जोर, योगी के फैसलों के जवाब में अखिलेश का बड़ा दांव

मुफ्त बस यात्रा से लेकर ₹40 हजार सालाना सहायता तक, 2027 से पहले महिलाओं को साधने की होड़…

ByByUpasna Yadav Aug 27, 2026

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब औचक जांच, सुविधाओं की हकीकत परखेगा प्रशासन

जिलों में बनाई गईं अलग-अलग टीमें, शिक्षकों से लेकर शौचालय और साफ-सफाई तक का होगा भौतिक सत्यापन लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top