• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अखिलेश यादव बोले : जाति हमारा भावनात्मक जुड़ाव, पीडीए की एकजुटता से घबराई भाजपा

अखिलेश यादव बोले : जाति हमारा भावनात्मक जुड़ाव, पीडीए की एकजुटता से घबराई भाजपा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “जाति हमारा इमोशनल कनेक्ट है। पिछड़े वर्ग को जाति के आधार पर ही आरक्षण मिला है। मंडल कमीशन की प्रस्तावना में भी स्पष्ट किया गया है कि हम जाति के आधार पर पिछड़े हैं, इसलिए हमें आरक्षण का अधिकार प्राप्त हुआ।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुटता से भयभीत है। अखिलेश ने कहा कि जैसे ही सपा ने विभिन्न विभागों में पीडीए की नियुक्तियों के आंकड़े सार्वजनिक किए, भाजपा बौखला गई और समाज के लोगों को अपमानित करने लगी।

वे गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया से संवाद कर रहे थे। योगी सरकार के उस आदेश पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया है कि अब एफआईआर, गिरफ्तारी वारंट और किसी भी सरकारी दस्तावेज पर जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा। इस पर अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा, “हरिजन एक्ट तो जाति के आधार पर ही बना है। जिन लोगों ने गंगाजल से मकान धुलवाए या मंदिर धुलवाया, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।”

भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरा
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक भी मंच से कह रहे हैं कि बिना 10 प्रतिशत कमीशन के कोई काम नहीं होता। “इसके बजाय जनता को क्रीम, पाउडर और शैंपू के मुद्दों में उलझाया जा रहा है। बाजार में जो लोग ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं, उन्हीं से भाजपा की मिलीभगत है।” इस मौके पर उन्होंने सपा में शामिल हुए सुधीर चौहान, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, विद्यासागर और बसपा से आए लालजी भारती का स्वागत किया।

किसानों के मुद्दे पर हमला
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा षड्यंत्र करके किसानों की जमीन जबरन कब्जा रही है, झूठे मुकदमे लगाकर और दबाव बनाकर जमीनें छीनी जा रही हैं। अखिलेश ने कहा कि विकास के नाम पर किसानों से धोखा स्वीकार्य नहीं है। “जब हमारी सरकार बनेगी तो किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा और सर्किल रेट बढ़ाकर उनकी जमीन की सही कीमत दी जाएगी। किसानों के साथ अन्याय की कीमत पर विकास को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता।”

Related Posts

देवरिया में शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

आरोपी प्राथमिक शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। स्कूल में…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

कन्नौज में दांत के इलाज के दौरान मरीज की मौत

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला, मृतक के बेटे ने गलत इलाज को बताया मौत की वजह। घटना से…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट और कार्गो हब

कानपुर रोड पर करीब 45 हजार वर्गमीटर में बहुमंजिला स्टेशन विकसित करने का प्रस्ताव। योजना के तहत यात्रियों…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top