अयोध्या से उठाया पुराना मुद्दा, सीएम योगी बोले, “सेक्युलर थे तो मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ भी करा देते”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘आजतक पंचायत उत्तर प्रदेश 2026’ कार्यक्रम में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अपनी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने अयोध्या के हनुमानगढ़ी से जुड़े पुराने विवाद का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि यदि विपक्ष स्वयं को धर्मनिरपेक्ष बताता है, तो उसे धार्मिक स्थलों के प्रति समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था। इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई गई थी, तब किसी मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया जाना चाहिए था।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ | आजतक पंचायत उत्तर प्रदेश 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *