• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, स्कूल बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, स्कूल बंद

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में हाल ही में आई आपदा के बाद एहतियातन यह अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में 222.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले कुछ घंटों तक बिजली की गरज के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इस वजह से पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों में स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते केदारनाथ और मद्महेश्वर की यात्रा को अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बुधवार को भी खराब मौसम के कारण यात्रा रोक दी गई थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच सभी पड़ावों पर तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी दो दिन तक पैदल यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

इसी बीच, फूलों की घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही बुधवार को वन विभाग द्वारा रोक दी गई। मंगलवार को यहां से करीब 150 पर्यटकों को गाइडों की सहायता से सुरक्षित निकाला गया था। नंदा देवी नेशनल पार्क के उप निदेशक तरुण एस ने जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से घाटी में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बृहस्पतिवार को घाटी को खोलने का निर्णय मौसम और सुरक्षा हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

Related Posts

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड की जगह नया शिक्षा ढांचा

अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा पर जोर देहरादून। उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

रक्षाबंधन से पहले मिठाई फैक्ट्री पर छापा, कीड़ों वाला खोया और गंदे टीनों में मिले रसगुल्ले

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नकली मावा, मिलावटी मिठाइयां और…

ByBySuramya Post Aug 26, 2026

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को CM धामी ने बताया लोकसंस्कृतिकी पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 500 साल से अधिक पुरानी हिलजात्रा को आस्था, लोकसंस्कृति और कृषि-पशुपालन परंपराओं का…

ByBySuramya Post Aug 25, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड…

ByBySuramya Post Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top