• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, ESIC से बनी सहमति
Image

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, ESIC से बनी सहमति

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें संस्थान में कैशलेस कैंसर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) और संस्थान प्रशासन के बीच हुई बैठक में सहमति बनी है।

कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि यह बैठक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत ESIC के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा के साथ आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को संस्थान में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप देना था।

इस पहल के लागू होने के बाद ESIC के लाभार्थी कैंसर पीड़ित कर्मचारी बिना किसी आर्थिक दबाव के उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने ESIC के साथ मिलकर इस योजना को सुचारू और प्रभावी ढंग से लागू करने की

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top