• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • कार स्टार्ट… दरवाजे बंद और भीतर मिली गोली से छलनी लाश, डीएम कॉलोनी के पास सनसनी
Image

कार स्टार्ट… दरवाजे बंद और भीतर मिली गोली से छलनी लाश, डीएम कॉलोनी के पास सनसनी

राजधानी लखनऊ आधी रात को एक दिल दहला देने वाली वारदात से कांप उठी। डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास खड़ी एक कार में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से अफसरों में हड़कंप मच गया। कार स्टार्ट थी, दरवाजे अंदर से लॉक थे, और युवक की लाश ड्राइविंग सीट पर पड़ी थी। हैरानी की बात यह कि यह कार करीब पांच घंटे से उसी जगह खड़ी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 वर्षीय ईशान गर्ग, निवासी 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि UP32 KE 8099 नंबर की कार ईशान के नाम से ही रजिस्टर्ड है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार शनिवार शाम करीब 6 बजे से वहीं खड़ी थी। रात करीब 11:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कार में बैठकर खुद को गोली मारी होगी।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वारदात के समय की पूरी स्थिति स्पष्ट की जा सके।

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top