• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर विवाद: नर्स से मारपीट के आरोप में चार रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित
Image

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर विवाद: नर्स से मारपीट के आरोप में चार रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग अधिकारी से मारपीट के मामले में हड्डी रोग विभाग के चार रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।

शनिवार रात ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने नर्सिंग अधिकारी शुभम राव के साथ हाथापाई की थी। उन पर शराब के नशे में होने का भी आरोप है। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर रेजिडेंट डॉक्टर अश्विन, आयुष, निखिल और अंकित वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक वे निलंबित रहेंगे और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। रविवार को नर्सिंग अधिकारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए ट्रॉमा सेंटर का घेराव किया। उन्हें सोमवार शाम 4 बजे तक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन समयसीमा पूरी होने तक कार्रवाई न होने पर वे दोबारा ट्रॉमा सेंटर में जुट गए। इसके जवाब में रेजिडेंट डॉक्टर भी अपने साथियों के समर्थन में वहां पहुंच गए।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. के.के. सिंह ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों को ट्रॉमा सेंटर के भीतर और रेजिडेंट डॉक्टरों को बाहर रोककर टकराव टालने की कोशिश की। प्रो. सिंह ने आश्वासन दिया कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा।

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top