• Home
  • खेल
  • टीटी खिलाड़ियों ने मानसिक शांति के लिए किया योगा
Image

टीटी खिलाड़ियों ने मानसिक शांति के लिए किया योगा

लखनऊ। गुरुवार को पैसिफिक टेबल टेनिस सेंटर, विकास नगर में मानसिक शांति, स्वस्थ जीवनशैली एवं आत्मिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हार्टफुलनेस द्वारा निःशुल्क “सहज मार्ग योगासन एवं ध्यान” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में चंद्रकांत सिंह प्रतिभागियों को ध्यान एवं योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बेहतर नींद, तनावमुक्त जीवन, अच्छे स्वास्थ्य, आत्म विकास, भावनाओं पर नियंत्रण, कार्य एवं जीवन में संतुलन तथा लक्ष्य पर एकाग्रता जैसे लाभों के बारे में जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर मौजूद शांति और आनंद को जागृत कर सकता है।

इस अवसर पर पैसिफिक टेबल टेनिस एकेडमी के हेड कोच पराग अग्रवाल ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में ध्यान और योग मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों से भी इस पहल से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम का आयोजन पैसिफिक टेबल टेनिस सेंटर के सौजन्य से किया गया जिसमें कई टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Related Posts

जिला वाडो काई कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित जिला वाडो काई कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य एवं सफल समापन उत्साहपूर्ण…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Parag Agarwal’s Coaching Excellence Powers India’s U-19 Team to Historic World Championship Silver

India scripted history at the 2025 ITTF World Youth Championships in Cluj-Napoca, Romania, where the U-19 boys’ team clinched…

ByBykrianamedia Jul 10, 2026

72nd Stag Global U.P. State TT Championship Concludes Successfully in Noida

Noida. The 72nd Stag Global U.P. State Table Tennis Championships, held in Noida from 21st to 23rd November…

ByBykrianamedia Jul 9, 2026

Sharav and Vartika Shine as EKANA 16th Inter School TT Tournament Serves Off in Style

Lucknow. The EKANA 16th Lucknow Inter School Table Tennis Tournament commenced today at the Ekana Indoor Stadium Shaheed…

ByBykrianamedia Jul 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top