• Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून एयरपोर्ट मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की फूड संचालन से जुड़ी याचिकाएं
Image

देहरादून एयरपोर्ट मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की फूड संचालन से जुड़ी याचिकाएं

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून एयरपोर्ट पर फूड एंड बेवरेज संचालन से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मनीष टैक्सी सर्विस की ओर से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया।

यह निर्णय मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनाया।

मामला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2024 में फूड आउटलेट संचालन के लिए किए गए कंसेशन एग्रीमेंट से जुड़ा था, जिसमें याचिकाकर्ता को 7 वर्षों के लिए संचालन अधिकार दिया गया था।

हालांकि, लाइसेंस शुल्क और अन्य शर्तों के पालन को लेकर विवाद सामने आया। एएआई के अनुसार, याचिकाकर्ता समय पर भुगतान नहीं कर सका, जिसके बाद नोटिस जारी किए गए और अंततः 31 मई 2025 को एग्रीमेंट समाप्त कर दिया गया।

याचिकाकर्ता ने इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की और टेंडर प्रक्रिया रोकने की मांग की। उनका कहना था कि उन्हें समय पर पूरी साइट नहीं मिली, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हुआ।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि यह विवाद पूरी तरह अनुबंध से जुड़ा है और इसके समाधान के लिए एग्रीमेंट में आर्बिट्रेशन का स्पष्ट प्रावधान मौजूद है। इसलिए सीधे रिट याचिका के जरिए हस्तक्षेप उचित नहीं है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला पहले से ही आर्बिट्रेशन और वाणिज्यिक न्यायालय में लंबित है, ऐसे में इस स्तर पर हस्तक्षेप जरूरी नहीं है। साथ ही यह आदेश मामले के अंतिम निर्णय (मेरिट) पर टिप्पणी नहीं माना जाएगा।

Related Posts

देहरादून: पीएम मोदी के दौरे से पहले डाट काली मंदिर में प्रवेश बंद, 14 अप्रैल दोपहर बाद खुलेंगे दर्शन

Dehradun स्थित प्रसिद्ध Dat Kali Temple में प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड में जनगणना का पहला चरण शुरू: 10 अप्रैल से स्व-गणना, बंद मकानों की भी होगी एंट्री

उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत 10 अप्रैल से होने जा रही है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘फेस’ की लड़ाई तेज, गुटबाजी से कमजोर पड़ता संगठन; 2027 की राह मुश्किल

उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस का जमीनी आधार लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है, जबकि पार्टी के…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड को फिर बड़ी सौगात: 14 अप्रैल को दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top