नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों पर रविवार को हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। इनमें भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली।

निर्विरोध चुने गए सदस्यों में भाजपा के राजेश सिंह गब्बर, पृथ्वी गुप्ता, पिंकी रावत, अरुण राय और संदीप शर्मा शामिल हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी से रामनरेश चौरसिया निर्वाचित हुए।

इस तरह नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा ने बहुमत कायम रखा है, जबकि सपा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *