• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, स्कूल पहुंचे छात्रों को बुलाया गया वापस

भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, स्कूल पहुंचे छात्रों को बुलाया गया वापस

लखनऊ में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि जो छात्र पहले ही स्कूल के लिए रवाना हो चुके हैं, उन्हें तुरंत वापस बुला लिया जाए। आदेश देर से जारी होने के कारण कई छात्र पहले ही स्कूल पहुंचने के लिए निकल चुके थे।

लखनऊ के साथ-साथ रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकर नगर जिलों में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। आज तराई क्षेत्र और आगरा मंडल के 15 जिलों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 31 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है। साथ ही, 64 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन अभी भी तराई क्षेत्रों की ओर स्थित है, जिससे इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

रविवार को तराई और पूर्वांचल समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी और भदोही में सबसे अधिक 120 मिमी, चित्रकूट और प्रतापगढ़ में 110 मिमी, अलीगढ़ में 100 मिमी, और वाराणसी, बलिया, प्रयागराज तथा मिर्जापुर में 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, देर शाम गोंडा, बहराइच, सीतापुर और बाराबंकी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

Related Posts

पूजा घी पर रोक से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई पैकेजिंग तैयार करने और मौजूदा स्टॉक के निस्तारण के लिए मोहलत…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान जेद्दा डायवर्ट

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। लखनऊ से रोजाना रियाद…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

यूपी के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ सकता है मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

शिक्षकों के तबादले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, परिवार से दूरी अकेला आधार नहीं

यूपी की महिला बेसिक शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top