लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
Also Read: ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, संसद से लेकर यूपी की राजनीति तक साधा निशाना















