• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ के टूडियागंज में 400 घरों और दुकानों की बिजली सप्लाई बंद, सड़क खुदाई बनी वजह

लखनऊ के टूडियागंज में 400 घरों और दुकानों की बिजली सप्लाई बंद, सड़क खुदाई बनी वजह

लखनऊ। टूडियागंज इलाके में बुधवार दोपहर करीब एक बजे से 400 घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप है। नगर निगम द्वारा सड़क की खुदाई किए जाने के कारण यह आपूर्ति बाधित हुई है।

33 केवी विद्युत उपकेंद्र नादान महल के अंतर्गत सुन्नी इंटर कॉलेज के सामने जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा है। सड़क के भीतर विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड एलटी और एचटी केबल बिछी हुई है। जलभराव के कारण सड़क गहराई तक धंस गई थी। बिना किसी पूर्व सूचना के, खुदाई के दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम अभियंता ने अवर अभियंता नादान महल को इसकी जानकारी दी।

इस वजह से टूडियागंज, खैरात खाना और अशरफाबाद के लगभग 400 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति शाम तक बाधित रहने की संभावना है।

Related Posts

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

जयपुर में NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

कमरे से दुर्गंध आने पर सामने आया मामला; दो दिन में कैंपस से जुड़ी दूसरी छात्र मौत की…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

यूपी में महिला वोट पर सियासी जोर, योगी के फैसलों के जवाब में अखिलेश का बड़ा दांव

मुफ्त बस यात्रा से लेकर ₹40 हजार सालाना सहायता तक, 2027 से पहले महिलाओं को साधने की होड़…

ByByUpasna Yadav Aug 27, 2026

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब औचक जांच, सुविधाओं की हकीकत परखेगा प्रशासन

जिलों में बनाई गईं अलग-अलग टीमें, शिक्षकों से लेकर शौचालय और साफ-सफाई तक का होगा भौतिक सत्यापन लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top