• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर यार्ड में करंट से मासूम की मौत, दुबई में पिता के हाथ से छूटा फोन
Image

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर यार्ड में करंट से मासूम की मौत, दुबई में पिता के हाथ से छूटा फोन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक सात साल के मासूम की जान चली गई। फूलबाग स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में रहने वाला फहद अपने छोटे भाई फरहान के साथ कॉलोनी के पार्क में खेल रहा था, जब उनकी गेंद पास के ट्रांसफार्मर यार्ड में चली गई। गेंद निकालने के प्रयास में फहद खुले तार से चिपक गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह करीब दस मिनट तक बिजली के तार से चिपका रहा, जिससे उसकी चमड़ी तक उधड़ गई। जिस गेट से वह ट्रांसफार्मर यार्ड में दाखिल हुआ, उस पर कोई सुरक्षा जाली नहीं थी। हादसे के बाद फीडर मैनेजर अमरजीत, जो संविदा कर्मचारी था, को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए हुसैनगंज एक्सईएन अरुण कुमार भारती की ओर से एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।

हुसैनगंज खंड के विधानसभा मार्ग उपकेंद्र क्षेत्र में हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मृतक की ताई कमरुलनिशा ने बताया कि फहद सुबह नौ बजे अपने भाई के साथ खेलने गया था। कुछ ही देर में वहां अन्य बच्चे भी पहुंच गए, लेकिन हादसे के वक्त फहद के करंट की चपेट में आने से घबराकर सभी बच्चे वहां से भाग गए। किसी ने भी परिजनों को इसकी जानकारी तुरंत नहीं दी।

कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, परिजनों ने इस हादसे में कोई लिखित शिकायत नहीं दी और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। परिजनों ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना मानते हुए शव को सीधे सुपुर्द-ए-खाक करने का निर्णय लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को आइस बॉक्स में रखवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम को लेकर असमंजस और विवाद की स्थिति बनी रही, जिसके कारण पुलिस को करीब पांच घंटे तक मौके पर मौजूद रहना पड़ा।

बताया जा रहा है कि जब दुबई में कार्यरत फहद के पिता को बेटे की मौत की खबर दी गई, तो वह इतना सदमे में आ गए कि उनके हाथ से मोबाइल फोन तक छूट गया।

Related Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधिक व्यवस्था: सुविधा के साथ सावधानी भी आवश्यक

अधिवक्ता | रिया पांडेय आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने विधिक क्षेत्र में भी अपनी…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2026: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ के कैसरबाग स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top